Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, बाइक सवार दो साइको शूटर्स...

Bihar Crime: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, बाइक सवार दो साइको शूटर्स ने 11 लोगों को मारी गोली

Begusarai Crime: बिहार के बेगूसराय में बाइक सवार दो साइको क्रिमिनल ने मंगलवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दोनों बाइक सवार अपराधियों ने सड़क पर तांडव मचा दिया. अपराधियों ने 11 लोगों को गोली मार दी और लगातार फायरिंग करते हुए आगे बढ़ गए. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है. वहीं, घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. गोलीबारी कर भागते हुए दोनों साइको शूटर्स का वीडियो भी समाने आया है.

घटना मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है. एक बाइक पर सवार दो साइको क्रिमिनल पिस्टल से गोली चलाते बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र से तेघड़ा थाना व बछवाड़ा थाना क्षेत्र में बढ़ते जा रहे थे. उन्होंने सड़क के किनारे से जा रहे 11 लोगों को गोली मार दी. इतना ही नहीं, वे लगातार फायरिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे. वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों साइको शूटर्स नशे की हालत में थे और लगातार फायरिंग कर रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस के बयान में दोनों युवकों को विक्षिप्त बताया जा रहा है. दोनों साइको अपराधियों द्वारा 40 किमी के अंदर 11 लोगों को अलग-अलग जगहों पर गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया. 11 लोगों को गोली मारने के बाद दोनों अपराधी राजेन्द्र पुल होते हुए पटना के मोकामा की तरफ फरार हो गए. पुलिस दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

बता दें कि गोलीबारी की घटना में बरौनी थाना क्षेत्र के पीपरा देवस वार्ड संख्या-3 निवासी 30 वर्षीय चंदन कुमार की मौत हो गई है. वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: बिहार से झारखंड आने वाले शराबियों को रोकने के लिए महिलाओं ने उठाई लाठी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments