Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: नशे में धुत डॉक्टर ने की रेप की कोशिश, नर्स...

Bihar Crime: नशे में धुत डॉक्टर ने की रेप की कोशिश, नर्स ने काट डाला प्राइवेट पार्ट

Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में चिकित्सक और उसके दोस्तों द्वारा एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई. महिला कर्मचारी ने इस दौरान चिकित्सक के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया. पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में चिकित्सक और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन आरबीएस हेल्थ केयर सेंटर में बुधवार की रात सेंटर के संचालक डॉक्टर संजय कुमार ने अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब के नशे में अस्पताल की एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. इस पर अपना बचाव करते हुए महिला कर्मचारी ने ब्लेड से चिकित्सक के प्राइवेट पार्ट को काट डाला.

पुलिस ने बताया कि इसके बाद महिला कर्मचारी क‍िसी तरह अस्पताल से भाग गई और इसकी सूचना पुलिस को दी. समस्तीपुर के अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय ने गुरुवार को बताया कि महिला कर्मचारी के बयान पर मुसरीघरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले में आरोपी चिकित्सक और उसके दोनों सा‍थि‍यों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है. घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोप‍ियों की पहचान डॉक्टर संजय कुमार, सुनील गुप्ता और अवधेश कुमार के रूप में की गई है. घटनास्थल से शराब भी बरामद की गई है. घायल आरोपी का इलाज कराया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर हमला, कहा- सुषुप्त अवस्था में हैं नीतीश कुमार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments