Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: बिहार में प्रोफेसर को मिली 'सर तन से जुदा' करने...

Bihar Crime: बिहार में प्रोफेसर को मिली ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime: बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है. हालांकि, सत्ता पक्ष सुशासन की बात करता है. इस बीच, दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम मोहन मिश्रा को डाक से एक पत्र मिला है, जिसमें ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी दी गई है. पत्र मिलने के बाद विश्वविद्यालय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, लेकिन प्रोफेसर के परिवार में दहशत का माहौल है.

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि प्रोफेसर को बुधवार शाम डाक से पत्र भेजा गया है. धमकी भरे पत्र पर लिखने वाले का नाम आलम परवेज है. पत्र में साफ लिखा है कि रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्रा का जेहादी सर तन से जुदा करेगा, ऐसा कभी भी कहीं भी हो सकता है. यह अल्लाह का आदेश है.

धमकी के बाद से प्रोफेसर का पूरा परिवार दहशत में है. कुलपति के साथ ही उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है. पत्र में रसायन विज्ञान विभाग के प्रयोग प्रदर्शक शशि शेखर झा का तबादला करने की भी मांग की गई है. कहा गया है कि उनका यहां से तबादला कर दिया जाए. झा पर चोरी का भी आरोप लगाया गया है.

धमकी भरे खत में लिखा है कि अल्लाह का हुक्म है कि उसका तबादला कर दो, अगर ऐसा नहीं किया तो सर तन से जुदा कर देंगे, पूरे परिवार समेत जान से मार डालेंगे. इधर, विश्वविद्यालय थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्रा के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस पत्र भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: बिहार में 1 करोड़ के सोने की लूट, 2 लाख कैश भी लेकर फरार हो गए अपराधी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments