Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: धारदार हथियार से काटकर मां और तीन बेटियों की हत्या,...

Bihar Crime: धारदार हथियार से काटकर मां और तीन बेटियों की हत्या, पति फरार

Bihar Crime: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है. वह मौके से फरार है. पुलिस के मुताबिक, बावरिया गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर एक घर से एक महिला और तीन बच्चियों का शव बरामद किया गया. सभी की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है.

पुलिस उपाधीक्षक रंजन कुमार ने बताया कि हत्या के बाद मृतक महिला का पति घर से फरार है. मृतक बच्चियों की उम्र 9 से 14 वर्ष के बीच है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण पारिवारिक विवाद प्रतीत हो रहा है. इससे पहले भी आरोपी अपनी पत्नी व बच्चों की हत्या की कोशिश कर चुका था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- धूम्रपान के साथ-साथ शराब पीने की भी है आदत तो जा सकती है आंखों की रोशनी, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments