Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमKatihar Triple Murder: कटिहार में मां और दो बच्चों की गला रेतकर...

Katihar Triple Murder: कटिहार में मां और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी

Katihar Triple Murder: बिहार के कटिहार जिले के बलिया बिलोन थाना क्षेत्र में एक घर से पुलिस ने बुधवार को एक महिला और उसके दो बच्चों का शव बरामद किया है. तीनों की गला रेत कर हत्या की गई है. पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना के बाद सिंहपुर गांव में एक घर से तीन शव बरामद किए गए हैं. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.

मौके पर पहुंचे बारसोई के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रेमनाथ राम ने बताया कि महिला के शव से ज्वलनशील पदार्थ की दुर्गंध आ रही है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले उसे जलाने का प्रयास किया होगा. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से माचिस और धारदार हथियार के साथ बहुत सारे साक्ष्य बरामद हुए हैं. उन्होंने कहा कि घटना मंगलवार की रात 11 बजे से 1 बजे के बीच की प्रतीत की हो रही है.

एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच जारी है. मृतकों में मोहम्मद फिरोज की पत्नी सफद जरीन और उसके दो बच्चे (आठ वर्षीय पुत्री और पांच वर्षीय पुत्र) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bihar: पान बेच कर गांव में बना डाला मंदिर, गरीब परिवारों की कन्याओं का निशुल्क होता है विवाह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments