Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: गया में अपराधी बेखौफ, जदयू नेता की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime: गया में अपराधी बेखौफ, जदयू नेता की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime: गया: बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रही है. अपराधी भी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इस बीच, गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए.

पुलिस के मुताबिक, बीती रात जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को अज्ञात अपराधियों ने घर के बाहर गोली मार दी. सुनील कुमार सिंह अपने एक मित्र के साथ किसी जन्मदिन की पार्टी में गए थे, वापस जब सलेमपुर गांव स्थित घर लौटे, तो घर के बाहर ही अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. घायल सुनील कुमार सिंह को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई .

घटना की सूचना के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को देखा. गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुनील सिंह का पहले से ही संपत्ति विवाद था.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bhojpur Crime: नाच में फरमाइशी गाने पर डांस को लेकर चली गोली, जूनियर इंजीनियर की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments