Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: नाबालिग प्रेमी जोड़े के अधजले शव बरामद, ऑनर किलिंग की...

Bihar Crime: नाबालिग प्रेमी जोड़े के अधजले शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका

Bihar Crime: मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक किशोर और किशोरी का अधजला शव बरामद किया है. बताया जाता है कि प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव को छिपाने की नियत से जलाया जा रहा था. पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतक नाबालिग बताए जा रहे हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सुगौली थाना क्षेत्र के माली डुमरी गांव की है. प्रेमी युगल इसी गांव के रहने वाले थे. दोनों का शव सिकरहना नदी के किनारे जलाया जा रहा था. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहुंचकर शवों को बरामद कर लिया है. डीएसपी (सदर) आईपीएस राज ने बुधवार को बताया कि प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग का मामला प्रतीत हो रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दोनों शवों के लगभग 75 प्रतिशत जलने की बात बताई जा रही है. दोनों की हत्या गला रेतकर की गई है.

मृतक लड़के और लड़की की उम्र 15 साल के करीब बताई जा रही है. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया लड़की के घर में ही दोनों की हत्या की बात सामने आई है. जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मृतक लड़की की मां से पूछताछ जारी है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: हिंसा प्रभावित मणिपुर से 142 स्टूडेंट्स को लाया गया बिहार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments