Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: विधवा के प्रेमी थे 4 बुजुर्ग, 70 वर्षीय पांचवे आशिक...

Bihar Crime: विधवा के प्रेमी थे 4 बुजुर्ग, 70 वर्षीय पांचवे आशिक की हुई ‘एंट्री’ तो कर दी हत्या

Bihar Crime: बिहार के नालंदा जिले में एक बुजुर्ग को आशिकी की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. नालंदा जिले में प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां 32 साल की विधवा के चार बुजुर्ग प्रेमियों ने मिलकर पांचवे प्रेमी की हत्या कर दी. पुलिस ने जब विधवा प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो न सिर्फ मामले का भंडाफोड़ हुआ, बल्कि पुलिस भी हैरान रह गई. दरअसल, मामला अस्थावां थाना क्षेत्र के बलवापुर गांव का है, जहां 32 वर्षीय एक विधवा चाय की दुकान चलाती थी. उसके चार बुजुर्गों से संबंध थे.

पुलिस का कहना है कि इसी बीच इस कहानी में बुजुर्ग तृपित शर्मा (70 वर्ष) की एंट्री हो गई. शर्मा ने भी अन्य लोगों की तरह महिला से प्रेम प्रसंग का अनुरोध किया. बताया जा रहा है कि इससे महिला के पूर्व प्रेमी भड़क गए. बिहारशरीफ (सदर) डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि महिला समेत चारों प्रेमियोँ ने उसकी हत्या की साजिश रची. महिला ने चारों के साथ मिलकर 19 अक्टूबर को शर्मा को सुनसान जगह पर बुलाया. इसके बाद शर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को नवनिर्मित सामुदायिक भवन की पानी की टंकी में फेंक दिया गया. इस दौरान उन्होंने उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके.

घटना के दो दिन बाद पुलिस ने शव बरामद किया. इधर, शर्मा के पुत्र मिट्ठू कुमार ने उसी दिन अस्थावां थाने में पिता की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस जांच में जुटी थी कि पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास चाय की दुकान पर अक्सर बैठा करते थे. पुलिस को मृतक का मोबाइल फोन नहीं मिल रहा था. इस बीच फोन स्विच ऑफ आ रहा था. एक महीने बाद जब फोन खोला गया तो पहले से सर्विलांस पर लगाए गए नंबर का राज खुल गया. पुलिस ने महिला के पास से मोबाइल बरामद कर लिया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.

डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला टूट गई और हत्या का राज खुल गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में सभी ने माना कि 19 अक्टूबर को पांचों ने 75 वर्षीय तृपित शर्मा को धोखे से सुनसान जगह पर बुलाया था. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- श्रद्धा की तरह Delhi में एक और मर्डर, महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव के किए 10 टुकड़े

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments