Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: बिहार में बुजुर्ग माता-पिता की हत्या कर फरार हुआ बेटा

Bihar Crime: बिहार में बुजुर्ग माता-पिता की हत्या कर फरार हुआ बेटा

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां बेटे पर ही अपने बुजुर्ग माता-पिता की हत्या का आरोप लगा है. दरअसल, यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के जैतपुर ओपी क्षेत्र का है, जहां बुधवार की सुबह एक घर से एक बुजुर्ग दंपति के शव बरामद किए गए.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोपी घनवत गांव निवासी जय मंगल ओझा और उनकी पत्नी उर्मिला देवी के शव बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर उनके घर से बरामद किए गए. ग्रामीणों का आरोप है कि दंपति का अपने ही बेटे सरोज से अक्सर झगड़ा होता रहता था. आशंका जताई जा रही है कि उसने ही पिता और मां की हत्या की होगी. घटना के बाद से सरोज फरार बताया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, मृतक दंपती के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. जैतपुर ओपी प्रभारी संजय स्वरूप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि मौत (हत्या) का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- बिहार में BJP की सरकार बनी तो लाएंगे जनसंख्या नियंत्रण कानून- गिरिराज सिंह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments