Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: बहन को प्रेमी के साथ देख फूट पड़ा भाई का...

Bihar Crime: बहन को प्रेमी के साथ देख फूट पड़ा भाई का गुस्सा, दोनों को उतारा मौत के घाट

Bihar Crime: बिहार की राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है. यहां एक घर से पुलिस ने युवक और युवती का शव बरामद किया है. इस मामले में पुलिस लड़की के भाई को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक, पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के कुंजवा गांव में एक खाली पड़े घर से युवक और युवती का शव बरामद किया गया. मृतकों की पहचान अवनीश कुमार उर्फ रोशन कुमार (22) और प्रतिमा रानी (18) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था. जानकारी के अनुसार, यह दोनों गुरुवार की रात मिलने के लिए उसी खाली पड़े घर में गए. इसकी भनक लड़की के भाई विशाल कुमार को लग गई. वह वहां पहुंचा, जहां वह दोनों पहले से ही मौजूद थे.

अपनी बहन को अवनीश के साथ देखकर विशाल का गुस्सा फूट पड़ा और उसने गुस्से में आकर कांच की बोतल से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया. इस हमले में अवनीश कुमार और उसकी प्रेमिका प्रतिमा की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी मिली है कि जिस घर में यह प्रेमी जोड़ा मिला करता था वह घर प्रतिमा के पिता का ही है. वह घर काफी समय से खाली ही पड़ा है. शुक्रवार तड़के इस मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.

Advertisement

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी (लड़की का भाई) को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है. इस पूरे मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम संबंध का लग रहा है. उनके इस रिश्ते से लड़की का भाई बेहद नाराज था, इसी गुस्से में आकर भाई ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. वहीं इस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: चोरी के आरोप में युवक के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments