Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: अररिया में पत्रकार की हत्या में शामिल मुख्य शूटर गिरफ्तार

Bihar Crime: अररिया में पत्रकार की हत्या में शामिल मुख्य शूटर गिरफ्तार

Bihar Crime: बिहार के अररिया जिले में एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इससे पहले चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पत्रकार हत्या के मामले में नामजद आरोपी रानीगंज थाना के बेलसारा गांव निवासी अर्जुन शर्मा को गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर जोगबनी थानान्तर्गत चाणक्या चौक से गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी अर्जुन शर्मा का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है. बताया जाता है कि पत्रकार हत्या मामले में इसने मुख्य शूटर की भूमिका निभाई थी.

गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह जिले के रानीगंज स्थित दैनिक अखबार के संवाददाता विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अपराधियों ने पत्रकार के घर पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया था. इस घटना में विमल यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: पटना में बदला गया अटल पार्क का नाम, शुरू हुआ राजनीतिक घमासान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments