Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज थी मां, दामाद पर...

Bihar Crime: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज थी मां, दामाद पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, हालत नाजुक

Bihar Crime: हाजीपुर: वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर ओपी क्षेत्र में एक सास पर अपने ही दामाद पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का आरोप लगा है. इस घटना में दामाद बुरी तरह झुलस गया है. बताया जाता है कि बेलसर ओपी क्षेत्र के करनेजी गांव निवासी रामचंद्र राम की पुत्री नेहा ने मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के रहने वाले विकास कुमार से करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था. नेहा की मां इससे नाराज थी.

दामाद के काले रंग से खफा रहती थी सास
वैसे तो पति-पत्नी दोनों का जीवन ठीक से गुजर रहा था, लेकिन विकास की सास बेटी के गोरी और दामाद के काला होने पर दामाद से खफा रहती थी. इसी बीच नेहा गर्भवती हो गई और अपने मायके आ गई. इसके बाद उसकी मां उसे ससुराल नहीं जाने दे रही थी. विकास का कहना है कि पत्नी को लाने एक बार अपने परिजनों के साथ गया तब गाली गलौज कर लौटा दिया गया था. उन्होंने कहा कि पत्नी के बुलाने के बाद वह फिर सोमवार की देर शाम ससुराल गया. बताया जाता है कि इसी दौरान उसकी सास से किसी बात को लेकर बहस हुई और उसने किरासन तेल और पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

युवक की स्थिति नाजुक
विकास के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए. जिसके बाद घटना की जानकारी उसके परिजनों को स्थानीय लोगों द्वारा दी गई. घायल युवक के परिजन भागे-भागे उसके ससुराल पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया. युवक की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. पटेढ़ी बेलसर ओपी के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि घटना का लिखित आवेदन अब तक थाने में नहीं दिया गया है. घटना की जानकारी हुई है और पता लगाया जा रहा है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bihar: पेड़ से टकराई कांवड़ियों से भरी बस, 35 घायल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments