Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: बिहार में शराब छिपाने का गजब तरीका! बीच सड़क में...

Bihar Crime: बिहार में शराब छिपाने का गजब तरीका! बीच सड़क में ही बना रखा था तहखाना

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर: शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब पकड़ने के लिए मद्य निषेध विभाग और पुलिस रोज नए-नए तरीके अपना रही है तो शराब तस्कर भी ‘तू डाल डाल तो मैं पात पात’ कहावत चरितार्थ करते हुए शराब तस्करी के नए तरीके इजाद कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर में देखने को मिला जहां शराब तस्करों ने सड़क पर ही तहखाना बनाकर शराब छिपा दिया. अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर सड़क के अंदर बने तहखाने से चार बोरी शराब बरामद की है. जब्त शराब 80 लीटर है और यह अलग-अलग ब्रांड की है.

उत्पाद निरीक्षक कुमार अभिनव ने बताया एक्साइज इंस्पेक्टर पिंकी कुमारी के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई है. इस मामले में जांच करने पर स्थानीय राजा नाम के युवक की संलिप्तता सामने आई है. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उत्पाद निरीक्षक कुमार अभिनव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सड़क के नीचे गड्ढ़ा बनाकर शराब का स्टॉक किया गया है. जमीन खोदकर तो कई बार शराब बरामद हो चुकी है, लेकिन यह पहला मामला था जिसमे सड़क खोदने की बात पता लगी.

सूचना के आधार पर छापेमारी टीम मौके पर पहुंची. वहां पर ढ़लाई वाला रोड था, जो बस्ती के अंदर जाता था. रोड के बीचोबीच गोल आकार का स्लैब रखा हुआ दिखा. इसे देखकर टीम को संदेह हुआ तो स्लैब हटाया गया. अंदर से चार बोरियां शराब बरामद की गईं. उत्पाद निरीक्षक ने बताया की शराब महंगे ब्रांड की थी. उन्होंने कहा कि घटनास्थल को देखकर प्रतीत हो रहा था कि रोड बनने के बाद इसमें गड्ढ़ा किया गया था. गड्ढ़ा के अंदर छह फीट का गोल आकार का सीमेंट का ढ़ाला हुआ रिंग मिला. इसे पानी का रिसाव होने से बचाने के लिए डाला गया था. मामले की जांच की जा रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar News: पटना में स्वच्छ्ता का संदेश देती उड़ेगी पतंग, ‘कचरा प्वाइंट’ बनेंगे अब ‘सेल्फी प्वाइंट’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments