Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: अपराधियों ने खगड़िया में दो चौकीदारों को मारी गोली, एक...

Bihar Crime: अपराधियों ने खगड़िया में दो चौकीदारों को मारी गोली, एक की मौत

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दो चौकीदारों को गोली मार दी. इस घटना में एक चौकीदार की मौत हो गई है. जबकि दूसरे चौकीदार की हालत गंभीर है. पुलिस अब मामले की छानबीन में जुटी है.

इधर, लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि बिहार में टारगेट किलिंग करवाई जा रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि हथवन पंचायत के चौकीदार जयनारायण पासवान और श्यामसुंदर साह रात में बांध पर ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी और फरार हो गए.

गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही चौकीदार जयनारायण पासवान की मौत हो गई, जबकि श्यामसुंदर साह का इलाज चल रहा है. खगड़िया (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया कि दो बाइक पर चार अपराधी सवार होकर आए थे.

इधर, जमुई के सांसद चिराग पासवान ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढ़ांढ़स बंधाया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी को बचाने में लगे हुए हैं. सीएम को आम अवाम की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में टारगेट किलिंग का दौर जारी है. दलित बदमाशों के टारगेट पर हैं.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- BJP का केजरीवाल पर Video Attack, कहा- रेवड़ीवाल है, भाई सब गोलमाल है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments