Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar Crime: पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 डकैत ढ़ेर, कई राउंड...

Bihar Crime: पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 डकैत ढ़ेर, कई राउंड फायरिंग, 3 पुलिसकर्मी घायल

Bihar Crime: मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात पुलिस और डकैत गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो डकैतों को मार गिराया. इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से बड़ी संख्या में हथियार और बम सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं. पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में और डकैत घायल हुए हैं, जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए.

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि पुरनहिया गांव के समीप 20 से 25 की संख्या में डकैतों का एक गिरोह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं. इसी सूचना के आधार पर कई थानों की पुलिस की एक टीम बनाई गई. पुलिस जैसे ही चिह्नित स्थान पर पहुंच कर डकैतों को घेरने लगी, डकैतों ने पुलिस को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी और बम से भी हमला बोला. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी.

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्र ने सोमवार को बताया कि इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो डकैतों को मार गिराया है. मुठभेड़ में मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हुई है. पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद डकैत अंधेर का फायदा उठाकर फरार हो गए.

मिश्र ने बताया कि घटनास्थल से बड़ी संख्या में हथियार, बम, धारदार वस्तु, बम बनाने के सामान सहित कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं. घटनास्थल से कुछ आगे तक खून के धब्बे पड़े हैं, जिससे आशंका है कि कुछ और डकैतों को गोली लगी है, जिन्हें उनके साथी लेकर भाग गए हैं. उन्होंने बताया कि मारे गए डकैतों की पहचान की कोशिश की जा रही है और आसपास के इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: पत्नी व तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या के बाद सिरफिरे ने की खुदकुशी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments