Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सक्या NDA सांसद शांभवी चौधरी ने दो बार डाला वोट? वायरल वीडियो...

क्या NDA सांसद शांभवी चौधरी ने दो बार डाला वोट? वायरल वीडियो से मचा सियासी बवाल

Bihar Chunav 2025: चुनावी रंग में डूबे बिहार में एक नया राजनीतिक विवाद सामने आया है. विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान एनडीए सांसद शांभवी चौधरी पर दो बार वोट डालने का आरोप लगा है. कांग्रेस और राजद ने वीडियो साझा कर दावा किया कि लोजपा (राम विलास) की समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने दो बार मतदान किया. इस पर पटना जिला प्रशासन ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्टीकरण दिया है.

कांग्रेस द्वारा साझा किए गए वीडियो में शांभवी चौधरी की दोनों उंगलियों पर स्याही के निशान दिख रहे हैं. आमतौर पर मतदान के दौरान केवल एक हाथ की उंगली पर स्याही लगाई जाती है. वीडियो में शांभवी अपने पिता अशोक चौधरी के साथ नजर आ रही हैं. इसमें वे पहले दाहिने हाथ की उंगली कैमरे के सामने दिखाती हैं और फिर बायां हाथ उठाकर दूसरी उंगली पर स्याही का निशान दिखाती हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कांग्रेस ने लिखा- “क्या चुनाव आयोग आरएसएस कोटा वालों को दोनों हाथों में स्याही लगाता है?”

मामला तेजी से वायरल होते ही पटना जिला प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि यह सिर्फ एक गलती थी, इसमें कोई अनियमितता या दोहरा मतदान नहीं हुआ. प्रशासन के अनुसार, “सोशल मीडिया पर सांसद शांभवी चौधरी के दोनों उंगलियों पर स्याही के निशान दिखाने वाला वीडियो प्रसारित हो रहा है. इसकी जांच 182-बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 61, सेंट पॉल्स प्राइमरी स्कूल, बुद्धा कॉलोनी में की गई.”

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मतदान कर्मी ने गलती से पहले दाहिने हाथ की उंगली पर स्याही लगा दी थी. जब पीठासीन पदाधिकारी को त्रुटि का अहसास हुआ, तो प्रक्रिया के अनुसार बाएं हाथ की उंगली पर भी स्याही लगाई गई, ताकि मतदान रिकॉर्ड वैध बना रहे.

 

डीएम कार्यालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि सांसद शांभवी चौधरी ने केवल एक बार मतदान किया और वह भी अपने नाम के मतदाता सूची क्रमांक 275 पर. प्रशासन ने अपील की है कि अफवाहों से बचें और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें.

यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बंपर बहुमत, अकेले भाजपा को 80 से अधिक सीटें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments