Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सBihar Cabinet: बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सीएम नीतीश के...

Bihar Cabinet: बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सीएम नीतीश के जिम्मे गृह मंत्रालय

Bihar Cabinet: पटना: बिहार में नई सरकार में शपथ लेने वाले मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास गृह मंत्रालय, सामान्य प्रशासन सहित कई अन्य विभाग रखे हैं. बिहार के मंत्रिमंडल सचिवालय से जारी अधिसूचना के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त, वाणिज्य कर, नगर विकास और आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु और मत्स्य संसाधन व विधि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व और भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान और भूतत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति और युवा, लघु जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सौंपा गया है.

विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा, सूचना और जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बिजेंद्र प्रसाद यादव को फिर से ऊर्जा विभाग की कमान सौंपी गई है. इसके अलावा योजना और विकास, मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन, ग्रामीण कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया है.

प्रेम कुमार को सहकारिता, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन व पर्यटन विभाग सौंपा गया है. जदयू के नेता श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, समाज कल्याण और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण व संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. सुमित कुमार सिंह को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. गौरतलब है कि सभी ने 28 जनवरी को मंत्री पद की शपथ ली थी.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- जातीय गणना पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के सीएम नीतीश, कहा- ये सब फालतू की बात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments