Bihar Board Exam 2026: बिहार बोर्ड से मैट्रिक और इंटरमीडिएट के लाखों छात्रों को परीक्षा की डेटशीट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है. कई राज्य बोर्ड अपनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर चुके हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) भी जल्द ही ऑफिशियल डेटशीट जारी कर देगा. पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड देश का पहला बोर्ड हो सकता है जो सबसे पहले परीक्षाएं आयोजित करेगा.
फरवरी महीने में हो सकती हैं मुख्य परीक्षाएं
पिछले पैटर्न के अनुसार, बिहार बोर्ड हर साल फरवरी माह में वार्षिक परीक्षाएं कराता है. पिछले वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी और 12वीं की परीक्षाएं 1 से 12 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं. इस आधार पर अनुमान है कि मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाएं फरवरी 2026 में ही आयोजित होंगी. वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2026 में कराई जा सकती हैं, जिससे मुख्य परीक्षा से पहले छात्रों को पूरा समय मिल सके.
दो शिफ्टों में आयोजित होंगी परीक्षाएं
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से परीक्षाएं पहले की तरह दो शिफ्टों में ली जाएंगी—
पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा. समय पर प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए परीक्षार्थियों को शिफ्ट शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा.
टाइम टेबल ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
जैसे ही बोर्ड डेटशीट जारी करेगा, वह पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.com पर उपलब्ध होगी. छात्र इसे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं—
सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.com पर जाएं.
होम पेज पर अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के “Time Table 2026” लिंक पर क्लिक करें.
क्लिक करते ही डेटशीट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी.
अब डाउनलोड बटन दबाकर पीडीएफ को अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव कर लें.
इसके बाद छात्र विषयवार तिथियों की जांच कर सकते हैं कि किस दिन किस विषय की परीक्षा होगी.
यह भी पढ़ें- काम की खबर: Google पर भूल कर भी न करें इन तीन चीजों को Search, वरना खानी पड़ेगी जेल की हवा



