Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreएजुकेशनBihar Board 12th Scrutiny 2024: रिजल्ट से हैं असंतुष्ट? स्क्रूटनी के लिए...

Bihar Board 12th Scrutiny 2024: रिजल्ट से हैं असंतुष्ट? स्क्रूटनी के लिए 4 अप्रैल तक आवेदन का मौका

Bihar Board 12th Scrutiny 2024: पटना: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 के स्क्रूटनी के लिए आवेदन आज, 28 मार्च से शुरू है. आवेदन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल निर्धारित है. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर एप्लीकेशन लिंक उपलब्ध है. वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर, रोल कोड आदि डिटेल्स का उपयोग करना होगा.

देना होगा निर्धारित शुल्क
वैसे स्टूडेंट्स, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं, वे संबंधित विषय के आंसरशीट के स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आखिरी तारीख समाप्त होने के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी. आवेदन के लिए स्टूडेंट्स को प्रति विषय निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा.

इस वेबसाइट के जरिये भी कर सकते हैं आवेदन
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर अत्यधिक लोड होने के कारण बहुत मुश्किल से साइट ओपन हो पाती है. इस स्थिति में फॉर्म भरने में कठिनाई होती है. ऐसे में, स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऑफिशियल वेबसाइट, bsebinter.org पर जाकर भी स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया जा सकता है.

इन स्टेप से करें स्क्रूटनी के लिए अप्लाई
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, bsebinter.org पर विजिट करें. इसके बाद, स्क्रूटनी के लिए दिए गए लिंक के माध्यम से रजिस्टर करें. अब आपको पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा. इसके बाद रोल नंबर, रोल कोड और पासवर्ड के जरिये लॉगइन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

23 मार्च को जारी हुआ था रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की 12वीं, यानी इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 12 फरवरी तक किया गया था. इस परीक्षा में लगभग 13 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था. परीक्षा का परिणाम 23 मार्च को घोषित किया गया. 12वीं परीक्षा में कुल 87.21 फीसदी स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है.

यह भी पढ़ें- Bihar Board Inter Result 2024: घोषित हुआ बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट, 87.21% परीक्षार्थी सफल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments