Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreकरिअरBihar Board 12th Scrutiny 2023: स्क्रूटनी के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट...

Bihar Board 12th Scrutiny 2023: स्क्रूटनी के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, अब 1 अप्रैल तक मौका

Bihar Board 12th Scrutiny 2023: पटना: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023 के स्क्रूटनी के लिए आवेदन 23 मार्च से जारी है. पूर्व में आवेदन की आखिरी तारीख 29 मार्च निर्धारित थी. बोर्ड ने स्टूडेंट्स को अब एक और मौका देते हुए अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया है. स्टूडेंट्स, अब 1 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर एप्लीकेशन लिंक उपलब्ध है. वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करना होगा.

देना होगा निर्धारित शुल्क
वैसे स्टूडेंट्स, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं, वे संबंधित विषय के आंसरशीट के स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आखिरी तारीख समाप्त होने के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी. आवेदन के लिए स्टूडेंट्स को प्रति विषय निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा.

इस वेबसाइट के जरिये भी कर सकते हैं आवेदन
कई स्टूडेंट्स का कहना है कि बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट बहुत मुश्किल से ओपन हो पा रही है. इस स्थिति में वे स्क्रूटनी के लिए अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में, स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऑफिशियल वेबसाइट, scrutinyss.biharboardonline.com पर जाकर भी स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया जा सकता है.

इन स्टेप से करें स्क्रूटनी के लिए अप्लाई
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, scrutinyss.biharboardonline.com पर विजिट करें. इसके बाद, अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल कोड, रोल नंबर आदि डिटेल्स दर्ज कर रजिस्टर करें. अब आपको एप्लीकेशन आईडी प्राप्त हो जाएगा. इसके बाद, अपने एप्लीकेशन आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग कर लॉगइन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

21 मार्च को जारी हुआ था रिजल्ट
गौरतलब है कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी तक किया गया था. प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा संचालित की गई थी. इसके रिजल्ट की घोषणा 21 मार्च को की गई. 12वीं के तीनों स्ट्रीम की परीक्षा के परिणाम एक साथ जारी किए गए थे. बीएसईबी इंटर परीक्षा में कुल 83.70 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है.

यह भी पढ़ें- BPSC Drug Inspector Exam 2023: ड्रग इंस्पेक्टर एग्जाम की डेट जारी, यहां करें चेक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments