Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreएजुकेशनBihar Board 10th Result 2023: यहां जानिए कब निकलेगा 10वीं का रिजल्ट,...

Bihar Board 10th Result 2023: यहां जानिए कब निकलेगा 10वीं का रिजल्ट, चेक करें अपडेट

Bihar Board 10th Result 2023: पटना: बिहार बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का परिणाम मंगलवार को घोषित किया जा चुका है. 12वीं परीक्षा में कुल 83.7 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है. अब मैट्रिक, यानी 10वीं की परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

16 लाख से अधिक परीक्षार्थी
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की 10वीं (Matric) परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक किया गया था. इस परीक्षा में 16 लाख से भी अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इंटर रिजल्ट जारी हो जाने के बाद अब मैट्रिक के परीक्षार्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है.

रिजल्ट जारी होने से पहले दी जाएगी सूचना
बता दें कि अभी तक मैट्रिक एग्जाम के रिजल्ट को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया गया है. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10वीं के नतीजे इसी सप्ताह में या मार्च के अंत तक घोषित कर दिए जाएंगे. परिणाम जारी होने से पहले डेट और टाइम की सूचना बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट और ट्विटर पेज पर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- Bihar Diwas 2023: 111 साल का हुआ बिहार, राष्ट्रपति, पीएम और सीएम ने दी शुभकामनाएं

इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे रिजल्ट चेक
रिजल्ट की घोषणा होने के बाद, ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com पर विजिट कर इसे चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को अपने रोल नंबर (Roll Number) और रोल कोड (Roll Code) का उपयोग करना होगा.

ऐसे देख सकेंगे परिणाम
मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध मैट्रिक रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. अब एक नया टैब खुलेगा. यहां अपने रोल नंबर, रोल कोड आदि डिटेल्स दर्ज कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2023: तीनों स्ट्रीम में छात्राओं ने मारी बाजी, देखें टॉपर्स लिस्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments