Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeआपका जिलाभोजपुर (आरा)Bhojpur News: आरा-छपरा फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा, मौत

Bhojpur News: आरा-छपरा फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा, मौत

रिपोर्ट: कमलेश कुमार पांडेय, आरा/बड़हरा: आरा-छपरा फोरलेन के बबुरा छोटी पुल के समीप अज्ञात वाहन ने एक खेतीहर मजदूर को रौंद दिया. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी 61 वर्षीय भीम महतो, स्व शिव प्रसाद महतो के पुत्र थे. घटना गुरुवार सुबह की है. बता दें कि मृतक पटल बेचने बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा बाजार साइकिल से आया था. पटल बेचकर वापस अपने साइकिल से घर जा रहा था. बबुरा छोटी पुल से उतर एक पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन भीम महतो को रौंदते हुए फरार हो गया.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. हालांकि, पुलिस के पहुंचते ही गंभीर रूप से घायल भीम महतो ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा. बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक 5 किलो पटल बबुरा से बेचकर वापस साइकिल से लौट रहा था. छोटी पुल से उतर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया. वह डिवाइडर पर जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई.

Advertisement

मौत की खबर सुनकर मृतक की पत्नी पार्वती देवी का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक बहुत ही गरीब व्यक्ति था. वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. छोटे भाई भाग महतो और लक्ष्मण महतो भी मजदूरी करते हैं. वहीं, मृतक भीम महतो पटल की खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था. मृतक भीम की छह संतानें हैं, जिनमें चार बेटे और दो बेटियां हैं. अब इन सभी के सिर से पिता का साया उठ गया है.

यह भी पढ़ें- Loksabha Election 2024: चिराग के लिए जमुई में अपनी पार्टी का ‘चिराग’ जलाए रखना बड़ी चुनौती

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments