Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBhojpur Crime: भोजपुर पुलिस ने 2 हेरोइन तस्करों को दबोचा, किया 350...

Bhojpur Crime: भोजपुर पुलिस ने 2 हेरोइन तस्करों को दबोचा, किया 350 ग्राम हेरोइन बरामद

Bhojpur Crime: आरा: भोजपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने एक अंतरजिला हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया और करीब 350 ग्राम हेरोइन बरामद करने में भी सफलता हासिल की. यह जानकारी भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. एसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है.

गिरफ्तार धंधेबाजों में पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी मुकेश कुमार वर्मा और प्रकाश कुमार शामिल हैं. पुलिस अब दोनों के आपराधिक इतिहास खंगालने की कोशिश में लगी है. वहीं, अन्य मुख्य धंधेबाजों की भी तलाश की जा रही है. इस संबंध में आरा मुफस्सिल थाना और नगर थाना में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है.

एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दौलतपुर गांव के समीप धंधेबाज हेरोइन की खरीद-बिक्री की डील कर रहे हैं. सूचना के आधार पर एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड मारी गई. दौलतपुर फोरलेन के पास छापेमारी के दौरान होंडा कार में सवार दो धंधेबाज मुकेश व प्रकाश को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान 50 ग्राम हेरोइन, 43 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. जबकि, एक अन्य धंधेबाज फरार हो गया.

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर टीम ने आरा टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज, गांगी में छापेमारी की. मुख्य धंधेबाज राजू पासवान के घर की तलाशी ली गई, जिसमें 293 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल बरामद किया गया है. हालांकि, राजू वहां से भाग निकलने में सफल रहा.

ये भी पढ़ें- Saraswati Puja 2023: बिहार में सरस्वती पूजा की तैयारियां जोरों पर, गाइडलाइन के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments