Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBhojpur Crime: आधी रात को शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी,...

Bhojpur Crime: आधी रात को शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

Bhojpur Crime: बिहार के भोजपुर जिला में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. लोगों ने प्रेमी को प्रेमिका से मिलते पकड़ लिया और उसको लाठी, डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. घटना कृष्णागढ़ थाना के सोहरा गांव की बताई जा रही है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले चंदन तिवारी का सोहरा गांव की रहने वाली एक महिला से प्रेम संबंध था.

अत्यधिक पिटाई के कारण प्रेमी की घटनास्थल पर ही हो गई मौत
बताया गया कि चंदन सोमवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने सोहरा गांव गया था. इसी दौरान लोगों ने चंदन को पकड़ लिया और उसकी लाठी, डंडे से जमकर पिटाई कर दी. अत्यधिक पिटाई के कारण चंदन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी सोहरा गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर मामले की छानबीन कर रही है.

पहले से ही विवाहित है मृतक की प्रेमिका
बता दें कि मृतक की प्रेमिका पहले से ही विवाहित है. कृष्णागढ़ के थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रेमिका के पति, देवर और ससुर सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रेमिका ने ही अपने प्रेमी को बुलाया था, या वह खुद मिलने पहुंचा था. इधर, घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bhojpur Crime: आरा में आटा मिल संचालक बाप-बेटे को मारी गोली, एक की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments