Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeनेशनलदेशभर में बैंक हड़ताल: नकदी संकट से जूझे खाताधारक, कामकाज ठप

देशभर में बैंक हड़ताल: नकदी संकट से जूझे खाताधारक, कामकाज ठप

Bank Strike: आज 27 जनवरी 2026 को भारत में सरकारी बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल (Bank Strike) रही, जिससे लाखों बैंक ग्राहक परेशान रहे. बैंक कर्मचारी संघों के संयुक्त संगठन United Forum of Bank Unions (UFBU) ने देश भर के कई सार्वजनिक क्षेत्र (PSB) बैंकों में हड़ताल बुलाई. इसका मुख्य कारण है 5-डे वर्किंग (सभी शनिवार को अवकाश) सहित बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग, जिस पर बातचीत विफल रही.

हड़ताल के कारण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया जैसे प्रमुख बैंकों की शाखाएं आज बंद रहीं. इससे शाखा स्तर पर कैश जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट, लोन से जुड़े काम, गहना जमा करने जैसे पारंपरिक बैंकिंग कार्यों में रुकावट रही.

कई इलाकों में एटीएम में नकदी की कमी भी एक बड़ी समस्या बन गई है, क्योंकि कर्मचारी कम होने के कारण मशीनों को समय पर भरना मुश्किल हो रहा है. इससे लोग छोटे-छोटे खर्चों के लिए कैश निकालने में जूझ रहे हैं.

हालांकि, डिजिटल बैंकिंग विकल्प (UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग) अधिकतर स्थानों पर सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. ग्राहक उन सुविधाओं का सहारा ले सकते हैं, जहां शाखा पर लोग नहीं हैं. निजी क्षेत्र के बैंक जैसे HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank अपने नियमित समय पर सेवाएं दे रहे हैं, क्योंकि उनके कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं.

कब सामान्य होगा बैंकों का काम?
सरकारी बैंक यूनियनों और सरकारी अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम समाधान नहीं निकला है. अगर जल्द ही 5-डे वीक और अन्य मांगों पर सहमति नहीं होती है, तो आगे भी हड़ताल शुरू हो सकता है. हालांकि, 28 जनवरी से बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज बहाल होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- UGC के नए फरमान से क्यों मचा बवाल? सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा विवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments