Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमAra Crime: भूमि विवाद में बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली,...

Ara Crime: भूमि विवाद में बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली, मौके से एक दर्जन कारतूस बरामद

Ara Crime: आरा में नवादा थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में शनिवार को दो भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर झड़प हो गई. इस दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार कर जख्मी कर दिया. घायल अधेड़ 55 वर्षीय जीतेंद्र कुमार नवादा थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला निवासी जमुना सिंह के पुत्र हैं. उनके दाएं पैर के जांघ पर गोली मारी गई है.

वारदात की सूचना मिलते ही नवादा थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं. एसपी प्रमोद कुमार यादव के मुताबिक, इस मामले में तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस ने घटनास्थल से एक दर्जन कारतूस और एक खोखा बरामद किया है. हालांकि, राइफल की बरामदगी अभी नहीं हो पाई है.

जख्मी जीतेंद्र कुमार ने बताया कि उनका नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज गेट के नजदीक में 3 कट्ठा जमीन है. फिलहाल उस जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है. इसे लेकर उनके बड़े भाई सत्येंद्र सिंह से कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा है. शनिवार की सुबह उनके बड़े भाई सत्येंद्र सिंह संबंधित जमीन पर कराकट लगा रहे थे. जब छोटे भाई जीतेंद्र ने इसका विरोध किया तो दोनों भाइयों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई. इसके बाद, दोनों भाइयों में जमकर मारपीट हुई. आरोप है कि इसी दौरान बड़े भाई ने राइफल से फायरिंग कर दी. इस घटना में छोटे भाई के दाएं पैर के जांघ पर गोली लगी और वे जख्मी हो गए.

घटना के बाद परिजनों के द्वारा जीतेंद्र को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में लाया गया. जीतेंद्र ने अपने बड़े भाई सत्येंद्र सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Bank Loot in Samastipur: समस्तीपुर में बैंक डकैती, 11 लाख रुपये लूट कर फरार हुए बदमाश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments