Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeनेशनलAmarnath Yatra: 11 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए अमरनाथ के दर्शन,...

Amarnath Yatra: 11 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए अमरनाथ के दर्शन, 6113 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार को भगवती नगर आधार शिविर से 6,113 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ. इस साल अब तक 11,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की. इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी.

11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के अंदर किए दर्शन
अधिकारियों ने बताया, “गुरुवार को तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 11,000 से अधिक यात्रियों ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए हैं, जबकि 23,214 अन्य लोग घाटी की ओर बढ़ चुके हैं.” शनिवार का जत्था दो अनुरक्षित काफिले में बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर बढ़ा. अधिकारियों ने कहा, “इनमें से 1,940 बालटाल जा रहे हैं, जबकि 4,173 पहलगाम जा रहे हैं.”

रक्षाबंधन पर होगा तीर्र्थयात्रा का समापन
इस साल गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा तीन साल के अंतराल के बाद हुई है. 2019 में यात्रा धारा 370 को निरस्त करने से पहले रोक दी गई थी, जबकि 2020 और 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा को निलंबित कर दिया गया था. तीर्थयात्रा का समापन 11 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर श्रावण पूर्णिमा को होगा.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar News: पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों के कक्षा 9 में दाखिले के लिए चलाया जा रहा प्रवेशोत्सव अभियान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments