Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeनेशनलNupur Sharma Row: नूपुर शर्मा पर ट्वीट कर फंसे अखिलेश यादव, राष्ट्रीय...

Nupur Sharma Row: नूपुर शर्मा पर ट्वीट कर फंसे अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

नई दिल्ली: निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने को कहा है. आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में अखिलेश यादव के खिलाफ अविलंब कानून सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है.

महिला आयोग ने निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की
राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग करते हुए कहा है कि अखिलेश के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में 3 दिनों के भीतर अवगत कराया जाए. अखिलेश यादव ने नूपुर शर्मा पर सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी को शेयर करते हुए लिखा था, “सिर्फ मुख को नहीं, शरीर को भी माफी मांगनी चाहिए और देश में अशांति और सौहार्द बिगाड़ने की सजा भी मिलनी चाहिए.”

रेखा शर्मा ने रीट्वीट कर लिखा ये
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अखिलेश यादव के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा ‘इस शख्स को देखिए जो खुद को एक पार्टी का नेता कहता है. वह लोगों को नूपुर शर्मा पर हमला करने के लिए उकसा रहा है. मैं यूपी पुलिस और डीजीपी को पत्र लिखकर इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती हूं. सुप्रीम कोर्ट से भी स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध करती हूं.

मुहम्मद पर टिप्पणी करने के बाद बढ़ गई हैं नूपुर शर्मा की मुश्किलें
दरअसल, पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी करने के बाद से नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उनकी टिप्पणी पर व्यापक विरोध के बाद भाजपा ने नूपुर शर्मा को पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और पार्टी से निलंबित कर दिया है. वहीं, इस मामले में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी नूपुर शर्मा को फटकार लगाई है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Presidential Election: द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को आएंगी पटना, सांसदों व विधायकों से मांगेंगी समर्थन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments