Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सAIIMS Patna Recruitment 2023: सीनियर रेजिडेंट की 49 वैकेंसी, 20 फरवरी तक...

AIIMS Patna Recruitment 2023: सीनियर रेजिडेंट की 49 वैकेंसी, 20 फरवरी तक आवेदन का मौका

AIIMS Patna Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना (AIIMS Patna) ने भारत सरकार की रेजिडेंसी योजना के अनुसार, सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 फरवरी 2023 से जारी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार, aiimspatna.edu.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से सीनियर रेजिडेंट के कुल 49 रिक्त पदों को भरा जाना है.

ये है पात्रता मानदंड
इस भर्ती के लिए विभागों के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में एमडी / एमएस / डीएनबी / डीएम / एमसीएच की डिग्री प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. शैक्षिक योग्यता की डिटेल जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं. जहां तक आयु सीमा की बात है, तो 20 फरवरी 2023 के अनुसार, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है. हालांकि, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है.

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे. डिटेल जानकारी के लिए अधिसूचना देख सकते हैं.

इन स्टेप से करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना की ऑफिशियल वेबसाइट, aiimspatna.edu.in पर विजिट करें. इसके बाद, होमपेज पर दिए गए Opportunities सेक्शन में रिक्रूटमेंट नोटिस लिंक पर क्लिक करें. अब संबंधित भर्ती के Apply लिंक पर क्लिक करके आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन में दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह से चेक कर लें.

इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें डिटेल नोटिफिकेशन

ये भी पढ़ें- Utility News: यदि आपकी उम्र है 35 वर्ष तो इस मनी बैक प्लान से पाएं 17 लाख से अधिक रकम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments