Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreकरिअरAIBE XVII 2023 Admit Card: बीसीआई ने एडमिट कार्ड पर दिया नया...

AIBE XVII 2023 Admit Card: बीसीआई ने एडमिट कार्ड पर दिया नया अपडेट, 1 फरवरी को एक्टिव होगा डाउनलोड लिंक

AIBE XVII 2023 Admit Card: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XVII) के लिए एडमिट कार्ड आज, यानी 30 जनवरी 2023 को जारी किया जाना था. अब बीसीआई ने एडमिट कार्ड के संबंध में एक नया अपडेट दिया है. ऑफिशियल वेबसाइट, allindiabarexamination.com पर जारी नई सूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड अब 1 फरवरी को जारी किए जाएंगे. इसे डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर शाम 5 बजे तक लिंक एक्टिव किया जाएगा. AIBE-XVII का आयोजन 5 फरवरी 2023 को किया जाना है.

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, allindiabarexamination.com पर विजिट करना होगा. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध कराए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा. अब अपने यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

19 जनवरी तक पूरी हुई थी आवेदन प्रक्रिया
बता दें कि इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को हाल ही में विस्तारित किया गया था. उम्मीदवारों को 18 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन का अवसर दिया गया. शुल्क भुगतान करने की लास्ट डेट 19 जनवरी थी.

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: इंजीनियर की नौकरी छोड़ बना शराब तस्कर, बीबीए कर चुके दोस्त के साथ गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments