Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreकरिअरBPSC: हेडमास्टर के पदों के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी,...

BPSC: हेडमास्टर के पदों के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BPSC Headmaster Admit Card 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत सीनियर सेकंडरी स्कूलों में हेडमास्टर के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस संबंध में बीपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस के माध्यम से जानकारी दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. लिखित परीक्षा का आयोजन 31 मई 2022 को किया जाएगा. परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, onlinebpsc.bihar.gov.in पर विजिट करें. इसके बाद, अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा भर कर लॉगइन करें. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें और आगे उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकाल कर रख लें.

ये है लिखित परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप, बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे. प्रश्नों की कुल संख्या 150 होगी. सामान्य अध्ययन के 100 प्रश्न और बीएड कोर्स से संबंधित 50 प्रश्न शामिल होंगे. अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि एग्जाम में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी.

कुल 6421 पदों पर होनी है भर्ती
बता दें कि BPSC ने हेडमास्टर के पदों पर भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी निकाली थी. इस भर्ती के माध्यम से प्रधानाध्यापक के कुल 6421 रिक्त पदों को भरा जाना है. नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों की कटेगरी के अनुसार वैकेंसी डिटेल्स उपलब्ध है.

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (Written Exam) के माध्यम से किया जाएगा. अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात है कि चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार (Interview) को शामिल नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें- Indian Bank SO Recruitment 2022: इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 312 पदों पर निकाली भर्ती

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments