Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeफेक न्यूज़ एक्सपोज़Fact Check: क्या सभी RJD विधायक देने वाले हैं इस्तीफा? वायरल दावे...

Fact Check: क्या सभी RJD विधायक देने वाले हैं इस्तीफा? वायरल दावे की सच्चाई जानें

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद लालू यादव के परिवार और राजद (RJD) के अंदर घमासान की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं. इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजद के सभी नवनिर्वाचित विधायक सामूहिक इस्तीफा देने की तैयारी में हैं. यह दावा इतना सनसनीखेज है कि बिहार की सियासत में अचानक हलचल मच गई है और हर तरफ इसकी चर्चा शुरू हो गई है. लेकिन क्या यह खबर सच है?

सोशल मीडिया पर क्या वायरल हो रहा है?
सोशल प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस दावे को जोर-शोर से फैलाया जा रहा है. @TheIncNews नाम के अकाउंट से तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ पोस्ट किया गया, “सूत्रों के अनुसार, राजद के सभी जीते हुए विधायक इस्तीफा दे सकते हैं. राजद ने चुनाव परिणाम मानने से इंकार कर दिया है.”

उधर, फेसबुक पर भी इसी तरह की पोस्ट वायरल है. Amethi Rae Bareli ki Kahani नाम के अकाउंट से लिखा गया- “सूत्रों के अनुसार, RJD ने सभी निर्वाचित विधायकों के इस्तीफे का ऐलान कर दिया है और चुनाव प्रक्रिया को सिरे से खारिज किया है. स्वागत योग्य फैसला. आपकी राय?” इन पोस्ट्स ने लोगों के बीच भ्रम और उत्सुकता दोनों पैदा कर दिए हैं.

क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह खबर पूरी तरह फर्जी है. इस दावे का कोई आधिकारिक, विश्वसनीय या प्रमाणित स्रोत मौजूद नहीं है. राजद की तरफ से भी अब तक कोई बयान, पुष्टि या संकेत नहीं दिया गया है कि विधायक सामूहिक इस्तीफा देने वाले हैं और न ही चुनाव आयोग या किसी संवैधानिक संस्था से इस संबंध में कोई सूचना जारी हुई है. यानी साफ है कि सोशल मीडिया पर फैल रही यह खबर सिर्फ अफवाह है, जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं.

राजद को मिलीं सिर्फ 25 सीटें
14 नवंबर (शुक्रवार) को आए चुनाव नतीजों में 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. दूसरे स्थान पर रही नीतीश कुमार की जदयू (JDU) ने 85 सीटें जीतीं. वहीं, मुख्य विपक्षी दल राजद (RJD) को केवल 25 सीटों पर जीत मिली.

यह भी पढ़ें- लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति, परिवार से नाता तोड़ने का भी ऐलान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments