Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सBihar Politics: जीविका दीदियों का एनडीए सरकार पर भरोसा, तेजस्वी के वादों...

Bihar Politics: जीविका दीदियों का एनडीए सरकार पर भरोसा, तेजस्वी के वादों को किया खारिज

Bihar Politics: बिहार में चुनावी माहौल गरमाने लगा है. इसी बीच, पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो जीविका दीदियों को हर महीने 30 हजार रुपए वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा.

हालांकि, इस वादे को लेकर राज्य की जीविका दीदियों ने एनडीए सरकार पर भरोसा जताते हुए तेजस्वी यादव के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. महिलाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में वे खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं और राज्य में महिलाओं का विकास लगातार हो रहा है.

जीविका समूह से जुड़ी मंजू देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमें एनडीए सरकार पर ज्यादा भरोसा है. तेजस्वी यादव पर भरोसा नहीं किया जा सकता. चुनाव के वक्त बड़े-बड़े लालच दिए जाते हैं, लेकिन उनका कोई मतलब नहीं होता. लालू प्रसाद के समय सिर्फ वादे हुए, मिला तो जंगलराज.”

निर्मला देवी ने कहा, “एनडीए सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखा है. हम उन्हीं के शासन में सुरक्षित हैं. तेजस्वी यादव पर भरोसा नहीं है.”

रामवती देवी ने बताया, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमारे लिए बहुत काम किया है. राशन से लेकर समूह की कई सुविधाएं हमें मिल रही हैं. जीविका से जुड़ने के बाद आमदनी बढ़ी है और आत्मनिर्भरता भी मिली है.”

बिंदु देवी ने कहा, “पैसा पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने दिया है, इसलिए हम उन्हीं को वोट देंगे. इस साल जीविका से जुड़ने पर मुझे 10 हजार रुपए रोजगार के लिए मिले हैं.”

उषा देवी ने कहा, “मोदी और नीतीश दोनों पर भरोसा है. जीविका से 10 हजार रुपए मिले हैं, सुविधाएं बढ़ी हैं और बिजली फ्री मिली है. तेजस्वी यादव पर विश्वास नहीं है.”

अनीता देवी का कहना है, “नीतीश कुमार ने हमें आर्थिक सहयोग दिया, आत्मनिर्भर बनाया. तेजस्वी यादव ने अब तक हमारे लिए कुछ नहीं किया.”

वहीं, आभा देवी ने स्पष्ट कहा, “हम तेजस्वी यादव को सपोर्ट नहीं करेंगे. हमारे बच्चों और महिलाओं के हित में नीतीश कुमार ही सबसे बेहतर नेता हैं.”

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- बिहार में शुरू हुई छठ महापर्व की जोरदार तैयारी, जानिए नहाय-खाय, खरना और अर्घ्य की सही तिथियां

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments