Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreजरा हटकेUnnao News: जयमाल के स्टेज पर खुली गंजे दूल्हे की पोल, भड़की...

Unnao News: जयमाल के स्टेज पर खुली गंजे दूल्हे की पोल, भड़की दुल्हन ने किया शादी से इनकार

उन्नाव: वर्ष 2019 में बॉलीवुड में ‘बाला’ नाम की एक फिल्म बनी थी. जिसमें शादी के बाद दुल्हन को जब पता चलता है कि उसका पति गंजा है तब वह उसे छोड़ कर चली जाती है. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सामने आया है. हालांकि, फर्क इतना है कि इस मामले में दुल्हन को शादी की रस्म पूरी होने से पहले ही पता चल जाता है कि उसका होने वाला पति गंजा है.

जयमाल के बाद बेहोश होकर गिर पड़ा दूल्हा
दरअसल उन्नाव के परियर गांव में एक शादी की आधी रस्में पूरी हो चुकी थीं और मुख्य रस्म सुबह होने वाली थी. तभी अचानक शादी का पूरा परिदृश्य ही बदल गया. स्टेज पर जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे को चक्कर आया और वो बेहोश होकर नीचे गिर गया. इसके बाद, दुल्हन के भाईयों ने दूल्हे के चेहरे व सिर पर पानी के छींटे मारे. जैसे ही दुल्हन के भाई ने दूल्हे का सिर सहलाया तो सिर पर लगा हेयर विग उसके हाथ में आ गया. दूल्हे का गंजा सिर देख कर दुल्हन पक्ष के लोग हैरान हो गए. दुल्हन के परिवार को इसके बारे में जानकारी नहीं थी.

बिना दुल्हन के लौटी बारात
इधर, जैसे ही दुल्हन को पता चला कि दूल्हा गंजा है, उसने शादी करने से इनकार कर दिया. लोगों के समझाने के बाद भी दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही. इसके बाद, मामला स्थानीय थाने तक पंहुचा, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी दुल्हन नहीं मानी. बाद में एक पंचायत बुलाई गई और लड़की के परिवार ने कहा कि उन्होंने शादी के लिए 5.66 लाख रुपये खर्च किए हैं. इसके बाद दूल्हे के परिवार वालों ने दुल्हन के पिता को पैसे लौटाए और बारात बिना दुल्हन के लौट गई.

असत्य पर नहीं कर सकते शादी की उम्मीद
इस मामले में दुल्हन के चाचा ने कहा कि दूल्हे के परिवार को यह बात छिपानी नहीं चाहिए थी कि वह गंजा है. हम दुल्हन को मानसिक रूप से तैयार कर सकते थे और वह चौंकती नहीं. आप असत्य पर शादी की उम्मीद नहीं कर सकते हैं. वहीं, पुलिस ने इस मामले में कहा कि दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं है और दोनों पक्षों में समझौता हो गया है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar News: दीदी के देवर से हुआ प्यार, शादी भी की पर अगले ही दिन दूल्हा फरार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments