Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeफेक न्यूज़ एक्सपोज़क्या आपको भी भेजा गया है ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का ईमेल?...

क्या आपको भी भेजा गया है ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का ईमेल? हो जाएं सतर्क

PIB Fact Check: डिजिटल युग में जहां सुविधाएं बढ़ रही हैं, वहीं साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं. हाल ही में कई लोगों को ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के नाम पर फर्जी ईमेल भेजे जा रहे हैं. इन ईमेल में एक लिंक होता है, जिस पर क्लिक करने पर एक नकली वेबसाइट खुलती है, जो असली वेबसाइट की तरह दिखती है. इस लिंक पर क्लिक करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

सरकार की आधिकारिक संस्था PIB Fact Check ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है. उन्होंने साफ किया है कि अगर किसी अनजान स्रोत से आपको ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का ईमेल आया है, तो वह पूरी तरह से फर्जी हो सकता है. इस तरह के मेल का मकसद लोगों से उनकी निजी जानकारी जैसे पैन नंबर, आधार नंबर, बैंक डिटेल्स या OTP प्राप्त कर ठगी करना होता है.

कैसे काम करते हैं ये फर्जी ईमेल?
साइबर ठग अब नकली ईमेल भेजते हैं, जिसमें दावा किया जाता है कि आपका पैन कार्ड तैयार हो गया है और आप उसे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं. जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है, एक फर्जी वेबसाइट खुलती है, जो NSDL या इनकम टैक्स की असली वेबसाइट जैसी लगती है. इसके बाद यूजर से पर्सनल जानकारी, बैंक डिटेल्स या OTP मांगी जाती है. अगर आपने वहां कोई जानकारी दी, तो आपकी पहचान की चोरी (Identity Theft), बैंक धोखाधड़ी या अन्य साइबर अपराध का शिकार होना तय है.

Advertisement

क्या करें?
PIB Fact Check का सुझाव है कि ई-पैन कार्ड केवल https://www.incometax.gov.in या https://www.nsdl.co.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ईमेल भेजने वाले के पते को ध्यान से जांचें. शक होने पर तुरंत https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.

यदि आपको भी ऐसा कोई ईमेल मिला है, तो सतर्क रहें और उसकी सच्चाई की जांच करें. किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले दो बार सोचें. याद रखें, सावधानी ही सुरक्षा है. PIB Fact Check जैसे सरकारी स्रोतों की सलाह मानकर ही डिजिटल धोखाधड़ी से बचा जा सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Fact Check: यूट्यूब चैनल का दावा- ‘हर बेरोजगार को प्रतिमाह मिलेंगे 4500 रुपये’, क्या है सच्चाई?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments