Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सराबड़ी देवी का नीतीश कुमार को तंज: "संभल नहीं रहा तो बेटे...

राबड़ी देवी का नीतीश कुमार को तंज: “संभल नहीं रहा तो बेटे को बना दें मुख्यमंत्री”

Bihar Politics: बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की वरिष्ठ नेतृ राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर तीखा बयान दिया है. उन्होंने नीतीश कुमार की कार्यशैली और लगातार बदलते राजनीतिक रुख पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर राज्य नहीं संभल रहा है तो अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना दें, कम से कम जनता को राहत तो मिलेगी.”

यह बयान उस वक्त आया है जब बिहार में कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है. राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर विफलताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और किसानों को राहत देने के मोर्चे पर सरकार पूरी तरह नाकाम रही है.

राबड़ी का हमला क्यों अहम?
राबड़ी देवी का यह बयान कई मायनों में महत्वपूर्ण है. एक तो उन्होंने सीधे तौर पर नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी को लेकर सवाल उठाया है, वहीं यह बयान नीतीश कुमार के परिवारिक और राजनीतिक संतुलन पर भी तंज है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार थक गए हैं, उम्र भी हो गई है, अब उन्हें किसी युवा नेता को मौका देना चाहिए.

Advertisement

नीतीश की खामोशी पर सवाल
राबड़ी देवी ने यह भी कहा कि राज्य में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और प्रशासनिक लापरवाही के बावजूद नीतीश कुमार चुप हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री को कुछ समझ में नहीं आ रहा तो फिर कुर्सी पर बने रहने का क्या औचित्य है?

बीजेपी-जदयू गठबंधन पर कटाक्ष
राबड़ी देवी ने भाजपा और जदयू गठबंधन पर भी निशाना साधा और कहा कि यह गठबंधन सिर्फ कुर्सी की राजनीति है, जनता की नहीं. उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता आने वाले चुनाव में इस सरकार को सबक सिखाएगी.

Advertisement

राबड़ी देवी का यह ताजा बयान एक बार फिर बिहार की राजनीति में उबाल ला सकता है. यह देखना दिलचस्प होगा कि जदयू या नीतीश कुमार द्वारा इस पर क्या प्रतिक्रिया दी जाती है. फिलहाल, इतना तय है कि राजद मुख्यमंत्री के नेतृत्व को लेकर हमलावर मुद्रा में है और यह टकराव चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है.

यह भी पढ़ें- PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री ने बिहार को दी 7200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments