Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar News: वैशाली से बड़ी खबर, 4 बच्चों के साथ मां ने...

Bihar News: वैशाली से बड़ी खबर, 4 बच्चों के साथ मां ने खाया जहर, सभी की मौत

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिससे सभी की मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद से लोग भी सदमे में हैं. पुलिस के मुताबिक, सुक्की गांव में एक महिला ने आपसी विवाद के बाद खुद तो जहरीला पदार्थ खाया ही और साथ ही अपने चारों बच्चों को भी जहर खिला दिया. इस घटना के बाद सभी की मौत हो गई.

बीती रात हुआ था पति के साथ विवाद
पातेपुर थाना प्रभारी शुभंक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मृतकों की पहचान रिंकू देवी (35) और उसके चार बच्चे करण कुमार (10), शिवानी कुमारी (8), सलोनी कुमारी (4) और संध्या (2) के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, सुक्की गांव निवासी रंजीत सहनी का अक्सर अपनी पत्नी रिंकू देवी से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था. बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था.

मामले की छानबीन करने में जुटी पुलिस
इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar News: शराब का धंधा कर रही सास की बहू ने खोली पोल, करवाया गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments