Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeयूटिलिटीUtility News: कैब में करती हैं सफर तो जान लें ये सेफ्टी...

Utility News: कैब में करती हैं सफर तो जान लें ये सेफ्टी टिप्स, हर महिला के लिए है जरूरी

Cab Travelling Safety Tips for Women: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में महिलाओं का अकेले कैब में सफर करना आम बात हो गई है. ऑफिस, कॉलेज, मार्केट या फिर देर रात किसी इवेंट से लौटना हो, कैब एक सुविधाजनक और त्वरित विकल्प बन चुका है. लेकिन इस सुविधा के साथ सुरक्षा की जिम्मेदारी भी आती है, खासकर तब जब महिलाएं अकेले सफर कर रही हों. हाल के वर्षों में कई सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं ने यह स्पष्ट किया है कि सतर्क रहना जरूरी है. यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ जरूरी कैब सेफ्टी टिप्स, जो हर महिला को पता होने चाहिए.

1. कैब बुकिंग सिर्फ ऐप से करें
कभी भी सड़क पर खड़ी किसी अनजान टैक्सी में न बैठें. ओला, उबर या अन्य अधिकृत ऐप्स से कैब बुक करें, ताकि आपके पास ड्राइवर और गाड़ी की जानकारी रहे.

2. यात्रा शुरू होने से पहले शेयर करें लोकेशन
कैब में बैठते ही अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति, जैसे- माता-पिता, दोस्त या पार्टनर के साथ Live Location शेयर करें. ओला-उबर जैसे ऐप्स में यह विकल्प पहले से मौजूद होता है.

3. ड्राइवर और गाड़ी की जानकारी जांचें
कैब आने पर ऐप में दिखाए गए ड्राइवर की फोटो, नाम, गाड़ी का नंबर और मॉडल की मिलान करें. कुछ भी मेल न खाए तो कैब में न बैठें.

4. रास्ते पर नजर रखें
कई बार ड्राइवर जानबूझकर गलत रास्ता ले सकता है. इसलिए गूगल मैप खोलकर रास्ते की निगरानी करते रहें. किसी भी असामान्य दिशा में जाने पर तुरंत आवाज उठाएं.

5. पीछे की सीट पर बैठें
ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर बैठना बेहतर होता है. इससे आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी और ड्राइवर पर निगरानी भी रख सकेंगी.

6. इमरजेंसी बटन और हेल्पलाइन नंबर याद रखें
हर कैब ऐप में SOS या Panic Button होता है. इसकी जानकारी पहले से लें. भारत सरकार की महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 और 112 (आपातकालीन सेवा) भी हर महिला को याद होना चाहिए.

7. शराब या नशे की हालत में अकेले यात्रा न करें
यदि आप पार्टी या इवेंट से लौट रही हैं, तो कोशिश करें कि अकेली न हों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति के साथ ही घर लौटें.

कैब में सफर करना आज के दौर की जरूरत है, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. थोड़ी सी सतर्कता और तकनीकी जानकारी के साथ आप न केवल सुरक्षित रह सकती हैं, बल्कि दूसरों को भी जागरूक कर सकती हैं. अपनी सुरक्षा खुद के हाथ में है.

यह भी पढ़ें- पति-पत्नी का झगड़ा और समाधान: रिश्तों में समझदारी से लाएं सुकून

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments