Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeनेशनलनेत्रदान दिवस: अमिताभ बच्चन समेत ये सितारे दूसरों की जिंदगी रोशन करने...

नेत्रदान दिवस: अमिताभ बच्चन समेत ये सितारे दूसरों की जिंदगी रोशन करने का ले चुके हैं संकल्प

World Eye Donation Day: आंखें हैं तो जिंदगी हसीन है. आंखें बेशकीमती हैं, यही हमारे शरीर का वह अंग है, जो दुनिया की खूबसूरती से हमें रूबरू कराती हैं. आंखों के महत्व को रेखांकित करने के लिए दुनियाभर में 10 जून को विश्व नेत्रदान दिवस के तौर पर मनाया जाता है. नेत्रदान एक ऐसा नेक कार्य है, जो किसी के जीवन में रोशनी ला सकता है. भारत में कई सितारों ने नेत्रदान का संकल्प लेकर समाज को प्रेरित किया है. इन सितारों ने न सिर्फ अपनी आंखें दान करने का वादा किया, बल्कि लोगों को इस नेक कार्य के लिए अक्सर प्रोत्साहित भी करते नजर आते हैं.

इन सेलेब्स की लिस्ट में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी, आदित्य पंचोली, रणदीप हुड्डा के साथ ही अन्य कई सितारों का नाम शामिल है. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने एक एनजीओ के साथ मिलकर अपनी आंखें दान करने की घोषणा की थी. उनकी यह पहल कई लोगों के लिए प्रेरणा बनी. वहीं, बच्चन परिवार की बहू और मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने करियर की शुरुआत में ही आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया को अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया था.

नेत्रदान करने वाले सितारों की लिस्ट में अभिनेत्री रानी मुखर्जी का भी नाम शामिल है. रानी का मानना है कि दो आंखें दान करने से किसी की जिंदगी को रोशन किया जा सकता है. अभिनेता सुनील शेट्टी भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं. धार्मिक मान्यताओं को तोड़ते हुए लोगों को अक्सर नेत्रदान करने के लिए वह प्रेरित भी करते रहते हैं. अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी नेत्रदान का संकल्प ले चुकी हैं. उन्होंने हरियाणा की एक संस्था को अपनी आंखें दान करने का वादा किया है.

Advertisement

रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल ने साल 2016 में आई फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ में काम करने के बाद नेत्रदान का संकल्प लिया था. रणदीप ने 2016 में नेशनल ऑर्गन डोनेशन डे पर यह घोषणा की थी. ऐसे भी कुछ दिवंगत स्टार्स हैं जिनकी आंखों से लोग दुनिया देख रहे हैं. इनमें कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार भी शामिल हैं. साल 2021 में मृत्यु के बाद उनकी आंखें दान की गई थीं.

Advertisement

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- Caste Census: देश में दो चरणों में होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments