Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreकरिअर71st BPSC Prelims: बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर को, इन टिप्स से...

71st BPSC Prelims: बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर को, इन टिप्स से करें एग्जाम क्रैक

BPSC Prelims Preparation Tips: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को संभावित है. इस बार कुल 1298 वैकेंसी के लिए लाखों उम्मीदवार परीक्षा में हिस्सा लेंगे. भर्ती में 1 सीट के लिए अभ्यर्थियों की लंबी फौज होगी. ऐसे में, प्रीलिम्स क्लियर करना किसी चुनौती से कम नहीं है.

ये है चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर होगा. लेकिन, इससे पहले उन्हें प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करनी होगी. चूंकि, बीपीएससी परीक्षा में आवेदनों की भारी संख्या होती है, इसलिए परीक्षा में उत्तीर्ण होना उम्मीदवारों के लिए आसान नहीं होता है. हालांकि, यदि किसी भी परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न का पूर्ण ज्ञान हो और उसके अनुसार ही तैयारी की जाए तो सफल होना आसान हो जाता है.

ये है प्रीलिम्स पैटर्न
बीपीएससी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन का एक ऑब्जेक्टिव पेपर होगा. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और कुल 150 प्रश्न होंगे. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक की कटौती की जाएगी.

Advertisement

इन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे सवाल
प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य विज्ञान, भारत के इतिहास और बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और इसमें बिहार का योगदान, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, सामान्य भूगोल, बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग और यहां की प्रमुख नदियां, भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था, आजादी के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था में प्रमुख परिवर्तन और जनरल रीजनिंग से प्रश्न शामिल होंगे.

पिछले कुछ वर्षों के प्रश्नपत्रों का करें अवलोकन
पिछले कुछ वर्षों के प्रश्नपत्रों का अवलोकन कर लेना परीक्षा की तैयारी के लिए उत्तम स्रोत माना जाता है. अभ्यर्थी पिछले वर्ष के पेपर की जांच करके अनुमान लगा सकते हैं कि अधिकारी प्रश्नपत्र कैसे तैयार करेंगे और इससे निश्चित ही लाभ होगा.

Advertisement

प्रतिदन 3 से 4 सेट की करें प्रैक्टिस
प्रारंभिक परीक्षा के पूरे सिलेबस को 7-8 भागों में बांट लें. इससे आपको प्रैक्टिस करने में आसानी होगी. केंद्र और बिहार सरकार की योजनाओं पर भी फोकस रखें. अब एग्जाम में कुछ ही दिन शेष हैं तो प्रतिदिन तीन से चार प्रैक्टिस सेट को सॉल्व करें, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

सिर्फ अनुमान लगाकर नहीं दें उत्तर
चूंकि, प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, इसलिए उम्मीदवारों को प्रयास करना चाहिए कि करेक्ट आंसर पता है तब ही उत्तर दें. सिर्फ अनुमान के आधार पर उत्तर देंगे तो आपको हानि उठानी पड़ सकती है. हालांकि, यदि आपको ऐसा लग रहा है कि आपका स्कोर बहुत कम है तो अनुमान लगाकर कुछ प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं. जिन प्रश्नों का सही जवाब आपको पता है, पहले उन्हीं प्रश्नों को हल करें.

यह भी पढ़ें- भारत के सांस्कृतिक इतिहास को करीब से देखना चाहते हैं, तो जरूर करें बिहार की यात्रा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments