Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारलालू यादव को मिल गई बड़ी बहू! तेज प्रताप यादव ने 12...

लालू यादव को मिल गई बड़ी बहू! तेज प्रताप यादव ने 12 साल पुराने रिश्ते का किया खुलासा

Tej Pratap Yadav News: बिहार की राजनीति में एक बार फिर से लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनका निजी जीवन, जिसे उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से साझा किया है. तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से अनुष्का यादव नामक युवती के साथ रिश्ते में हैं. उन्होंने लिखा, “मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है. हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं.”

तेज प्रताप ने आगे लिखा, “मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं. इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सब के बीच रख रहा हूं. आशा करता हूं आप लोग मेरी बातों को समझेंगे.”

उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई. हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया, जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया.

Advertisement

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव की पहली शादी 2018 में चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई थी, जो ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है.

तेज प्रताप यादव का यह खुलासा उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत देता है. अब देखना यह होगा कि यह रिश्ता विवाह के बंधन में कब तब्दील होता है और परिवार व राजनीतिक हलकों में इस पर क्या प्रतिक्रिया होती है.

इस घटनाक्रम से यह स्पष्ट है कि तेज प्रताप यादव अपने निजी जीवन के निर्णयों को लेकर अब अधिक मुखर हो रहे हैं और अपने प्रशंसकों व समर्थकों के साथ अपनी भावनाओं को साझा करने में संकोच नहीं कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Gopalganj News: दूल्हे को मंडप से उठा ले गए किन्नर, शादी समारोह में हंगामा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments