Ara News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय एक किशोर 4 मई 2025 से लापता है. लापता लड़के का नाम राज गुप्ता है, जो स्व दीपक कुमार का पुत्र है. राज ने इसी वर्ष आरा के संभावना स्कूल से 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा पास की है. लापता किशोर के परिजन ने नगर थाने में इसकी सूचना दी है.
पुलिस कर रही है किशोर की तलाश
पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, लड़के की मां रिंकी देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. बात करते-करते भी इनकी आंखों में आंसू भर आते हैं. परिजनों ने बताया कि राज 4 मई, रविवार की देर रात किसी बात पर नाराज होकर घर से चला गया.
चेक किया जा रहा है सीसीटीवी फुटेज
काफी तलाश करने के बाद भी अबतक राज का पता नहीं चल पाया है. हालांकि, किशोर की तलाश के लिए पुलिस शहर के कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है. इसके अलावा, मीडिया व स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है.

लापता की सूचना के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
राज के परिवार वालों का आग्रह है कि यदि किसी को भी राज के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वह मोबाइल नंबर- 9113140609 / 9334912340 पर कॉल करके इसकी सूचना दें. सूचना देने वाले व्यक्ति को परिवार की तरफ से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. आपके एक प्रयास से किसी के घर का चिराग मिल जाएगा और उनकी खोई हुई खुशियां वापस मिल सकती हैं.

यह भी पढ़ें- यूट्यूबर मनीष कश्यप अस्पताल में भर्ती, PMCH में डॉक्टरों ने की थी पिटाई



