Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreएजुकेशनCBSE 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, 93.66% स्टूडेंट्स पास, जानिए कैसे डाउनलोड...

CBSE 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, 93.66% स्टूडेंट्स पास, जानिए कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

CBSE 10th Result 2025 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 13 मई 2025 को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है. इस वर्ष कुल 93.66% स्टूडेंट्स 10वीं की परीक्षा में सफल हुए हैं. जिन छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि सीबीएसई ने 10वीं से पहले 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था. 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के कुछ ही समय बाद 10वीं की परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है.

परिणाम कहां और कैसे देखें?
स्टूडेंट्स अपने परिणाम निम्नलिखित ऑफिशियल वेबसाइटों पर देख सकते हैं:

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

results.cbse.nic.in

इसके अलावा, डिजीलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप पर भी परिणाम उपलब्ध हैं. परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.

Advertisement

पुनर्मूल्यांकन और पूरक परीक्षा
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, जो छात्र किसी विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं, वे पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. नवीनतम अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए. बता दें कि सीबीएसई ने इस वर्ष भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है, ताकि छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा को रोका जा सके.

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 88.39 फीसदी स्टूडेंट्स सफल
आज, 13 मई 2025 को सीबीएसई ने 10वीं परीक्षा के नतीजे जारी करने से पहले 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित किया था. इस वर्ष 88.39 फीसदी स्टूडेंट्स ने 12वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. जो स्टूडेंट्स 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित, 88.39 फीसदी स्टूडेंट्स सफल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments