Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMoreएजुकेशनCBSE 12th Result 2025: सीबीएसई 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित, 88.39 फीसदी...

CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित, 88.39 फीसदी स्टूडेंट्स सफल

CBSE 12th Result 2025 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा में हिस्सा ले चुके लाखों स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था. हालांकि, अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है. आज, 13 मई 2025 को सीबीएसई 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इस वर्ष 88.39 फीसदी स्टूडेंट्स ने 12वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. जो स्टूडेंट्स 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

इन वेबसाइट पर उपलब्ध है रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स इसे ऑफिशियल वेबसाइट, cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करना होगा. इसके अतिरिक्त, छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) एप्लीकेशन के माध्यम से भी अपने परिणाम देख सकते हैं.

पिछले साल भी 13 मई को घोषित हुआ था परिणाम
पिछले वर्ष, सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम 13 मई को ही घोषित किए थे. इस वर्ष भी 13 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया है. अब थोड़ी ही देर में 10वीं परीक्षा के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे. परिणाम घोषित होने के बाद, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ओरिजनल मार्कशीट अपने स्कूलों से प्राप्त करें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.

Advertisement

इन स्टेप से चेक कर सकते हैं स्कोर कार्ड
स्कोर कार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, cbse.gov.in पर विजिट करें. इसके बाद, रिजल्ट्स सेक्शन में एंटर करें. अब संबंधित कक्षा की परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. लिंक पर क्लिक करते ही एक नया टैब खुलेगा. इस पेज में अपनी डिटेल्स दर्ज कर स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- BPSC AE Recruitment 2025: बिहार में असिस्टेंट इंजीनियर की 1024 वैकेंसी, आवेदन शुरू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments