Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारBihar News: राबड़ी देवी आवास समेत लालू यादव के 17 ठिकानों पर...

Bihar News: राबड़ी देवी आवास समेत लालू यादव के 17 ठिकानों पर CBI की रेड, जानें मामला

पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर सीबीआई ने शुक्रवार को रेड मारी है. सीबीआई ने पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर भी छापा मारा है. यह छापेमारी सुबह 7 बजे के बाद शुरू हुई थी. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने पटना के साथ-साथ दिल्ली और अन्य शहरों में एक साथ 17 जगहों पर छापेमारी की है. पूरा मामला लालू यादव के रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान हुए टेंडर घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है.

परिचितों को रेलवे में नौकरी देने का मामला
आरोप है कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे तो उन्होंने अपने कई परिचितों को रेलवे में नौकरी दी थी. बदले में उनके परिवार के सदस्यों को सस्ते दामों पर जमीन मिल गई. सीबीआई को शक है कि इस मामले में शायद जमीन खरीदने के एवज में पैसे भी नहीं दिए गए. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की टीम दिल्ली और बिहार में कुल 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. हालांकि, अभी तक सीबीआई की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है.

लालू को पिछले महीने मिली थी जमानत
बता दें कि लालू यादव इस समय दिल्ली में हैं. उनकी बेटी मीसा भारती भी दिल्ली में हैं. राबड़ी देवी अपने आवास पर हैं. लालू यादव पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें 139 करोड़ रुपये के डोरंडा ट्रेजरी घोटाला मामले में जमानत देने के बाद जेल से बाहर आए थे. सीबीआई की एक विशेष अदालत ने फरवरी में उन्हें इस मामले में पांच साल जेल की सजा सुनाई थी. उन पर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था. गौरतलब है कि ट्रेजरी घोटाला पांचवां चारा घोटाला मामला था, जिसमें लालू यादव को दोषी ठहराया गया था.

ये भी पढ़ें- रोड रेज मामला: नवजोत सिंह सिद्धू को जेल में बिताना होगा एक साल, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई सजा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments