Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमBihar News: शराब का धंधा कर रही सास की बहू ने खोली...

Bihar News: शराब का धंधा कर रही सास की बहू ने खोली पोल, करवाया गिरफ्तार

Gopalganj: बिहार के गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में सास-बहू का अजीबोगरीब किस्सा सामने आया है, जहां बहू ने ही शराब का व्यापार कर रही सास को गिरफ्तार करवाकर शराबमुक्त समाज बनाने का संदेश दिया. दरअसल, मामला फुलवरिया गांव का है, जहां सास शराब का धंधा करती थी, लेकिन बहू को यह धंधा पसंद नहीं आ रहा था.

शौचालय की टंकी के बगल में खुदवाया था बड़ा गड्ढा
सास ने शराब की तस्करी के लिए घर के शौचालय की टंकी के बगल में एक बड़ा गड्ढा खुदवाया था, जिसमें शराब की बोतलें रखी जाती थीं. वहीं, बहू ने परेशान होकर पुलिस को इसकी सूचना दे दी. बताया जाता है कि शराब की टंकी ऐसी जगह बनाई गई थी, जहां पुलिस का पहुंचना मुश्किल था.

पुलिस ने किया महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने गुरुवार को बताया कि सूचना के आधार पर फुलवरिया गांव में की गई छापेमारी में 52 लीटर देसी शराब बरामद की गई है. इसके अलावे, 42 लीटर अर्ध-निर्मित देसी शराब, दो किलो नौसादर, गैस सिलेंडर और कई शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि महिला शराब तस्कर शारदा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि शारदा के घर में ही मिनी शराब की फैक्ट्री चल रही थी. पुलिस अब शराब के नेटवर्क का पता लगा रही है.

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Bihar News: उत्पाद विभाग की टीम तलाश रही थी शराब, हाथ लग गई 232 किलो चांदी, 2 गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments