Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeआपका जिलाभोजपुर (आरा)Republic Day: आरा के कैरोल जूनियर्स प्ले स्कूल में मना गणतंत्र दिवस,...

Republic Day: आरा के कैरोल जूनियर्स प्ले स्कूल में मना गणतंत्र दिवस, देशभक्तिमय बना माहौल

Republic Day 2025: आरा: गणतंत्र दिवस भारत के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्वों में से एक है, जिसे हर साल 26 जनवरी को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन को प्ले स्कूलों में भी खास तरीके से मनाया जाता है, ताकि छोटे बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित की जा सके. इस साल आरा के कैरोल जूनियर्स प्ले स्कूल (Carol Juniors Play School) में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. स्कूल यूनिफार्म में सजे प्री-नर्सरी (प्ले ग्रुप) से कक्षा 5 तक के बच्चे हाथों में तिरंगा लिए स्कूल पहुंचे. स्कूल की डायरेक्टर रश्मि श्रीवास्तव ने झंडा फहराकर राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी दी.

बच्चों के भाषण, नाटक और नृत्यों से माहौल में भर गया जोश
स्कूल में 26 जनवरी को नन्हे-मुन्ने बच्चों ने परेड की प्रस्तुति की, जिसे देख कर लोगों के बीच जोश भर गया. बच्चों को भाषण देने और देशभक्ति से जुड़े नाटकों में भाग लेने का मौका दिया गया. उन्होंने देशभक्ति गीत, कविताएं और कहानियां प्रस्तुत की. छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया.

रंगोली और कला प्रतियोगिता
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में बच्चों को कला के माध्यम से देशभक्ति का संदेश देने के लिए प्रोत्साहित किया गया. रंगोली, तिरंगे की पेंटिंग और कागज की कला (पेपर आर्ट्स) के जरिए बच्चों की क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिला.

बच्चों में देशभक्ति की भावना का विकास जरूरी
मुख्य अतिथियों में सीए आशीष श्रीवास्तव, एडवोकेट श्री लालबाबू श्रीवास्तव, मोहन सिन्हा (असिस्टेंट सिविल कोर्ट) व दीपक कुमार सिन्हा शामिल थे. सीए आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि इस उम्र में बच्चों के दिल और दिमाग में देशभक्ति का बीज बोना बेहद जरूरी है. उन्होंने स्कूल के बच्चों को रिपब्लिक-डे का महत्व बताते हुए इन बातों पर प्रकाश डाला कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने कैसे हमें आजादी दिलाई और हमारे संविधान ने हमें क्या-क्या अधिकार दिए.

गणतंत्र दिवस: जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा
गणतंत्र दिवस पर कैरोल जूनियर्स प्ले स्कूल की डायरेक्टर रश्मि श्रीवास्तव ने कहा कि यह उत्सव न केवल बच्चों को भारत के इतिहास और संविधान के बारे में जानकारी देता है, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है. कार्यक्रम में स्नेहा भारती, पूजा कुमारी, ईशा कुमारी, अंजलि अग्रवाल, आस्था कुमारी, रक्षा श्रीवास्तव समेत अन्य टीचर्स व अभिभावक शामिल थे.

वर्ष 2024 में हुआ था स्कूल का उद्घाटन
बता दें कि सीबीएसई पैटर्न पर आधारित कैरोल जूनियर्स प्ले स्कूल का उद्धाटन 22 जनवरी 2024 को हुआ था. यह स्कूल आरा के शिवगंज मुहल्ले के बीएसएनएल टावर गली में स्थित है. इस स्कूल के खुल जाने से बच्चों की पढ़ाई में काफी सहूलियत हो रही है. यहां प्ले ग्रुप से कक्षा 5 तक में विद्यार्थियों का नामांकन किया जाता है. स्कूल की डायरेक्टर रश्मि ने कहा कि शुरुआत की अवस्था में बच्चों को पढ़ाना सामान्य शिक्षा से जटिल होता है. हमारा फोकस बच्चों के अनुकूल बुनियादी ढ़ांचे और गतिविधियों व खेल के माध्यम से सिखाना है. स्कूल में बच्चों के लिए लर्निंग टॉयज, स्पोर्ट्स, म्यूजिक, डांस क्लासेस सहित कई सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. कक्षाओं के सिलेबस और सामग्री को नई शिक्षा नीति के आधार पर विकसित किया गया है.

यह भी पढ़ें- देश के कई शहरों में बंद हुए FIITJEE कोचिंग सेंटर, पटना से लेकर दिल्ली तक हंगामा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments