Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमबाहुबली अनंत सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, गिरफ्तारी की हो रही...

बाहुबली अनंत सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, गिरफ्तारी की हो रही थी तैयारी

Anant Singh News: बिहार के मोकामा क्षेत्र के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार, 24 जनवरी 2025 को पटना के बाढ़ अनुमंडल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. यह कदम मोकामा में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में उठाया गया है, जिसमें अनंत सिंह पर शामिल होने का आरोप है. गैंगवार के ताजा मामले में अनंत सिंह की गिरफ्तारी की तैयारी चल रही थी, इसी बीच उन्होंने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. घटना के अनुसार, बुधवार को मोकामा के नौरंगा गांव में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें कई राउंड गोलियां चलीं. इस मामले में अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर सोनू-मोनू नामक व्यक्तियों के घर पर फायरिंग करने का आरोप है. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में पहले ही सोनू सिंह समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, सोनू के पिता का दावा है कि सोनू ने थाना में जाकर सरेंडर किया था.

अनंत सिंह के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज
बता दें कि अनंत सिंह के खिलाफ पंचमहला थाना में दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं. पहली एफआईआर सोनू-मोनू की मां द्वारा दर्ज कराई गई, जिसमें अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर उनके घर पर फायरिंग करने का आरोप है. दूसरी एफआईआर पंचमहला थाने के थानाध्यक्ष के बयान के आधार पर दर्ज की गई, जिसमें अनंत सिंह पर पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप है. आत्मसमर्पण के बाद, अनंत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्हें पटना के बेउर जेल में रखा जाएगा.

Advertisement

मोकामा और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल
गौरतलब है कि अनंत सिंह की गिनती बिहार के दबंग नेताओं में होती है. वे मोकामा से लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं. साल 2022 में एके-47 समेत अन्य हथियार रखने के मामले में उन्हें 10 साल की सजा हुई थी, जिसके बाद उनकी विधायकी भी चली गई थी. इस उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. हालांकि, बाद में नीलम देवी जेडीयू में शामिल हो गईं. इस ताजा घटना के बाद, मोकामा और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है. पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, पटना हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments