Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeआपका जिलाभोजपुर (आरा)आरा से मंटू कहार सहित 9 कुख्यात बंदियों को दूसरे जेलों में...

आरा से मंटू कहार सहित 9 कुख्यात बंदियों को दूसरे जेलों में किया गया शिफ्ट

Bihar News: बिहार में विधि-व्यवस्था को मजबूत करने और जेल में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से आरा मंडल कारा से 9 कुख्यात अपराधियों को विभिन्न केंद्रीय जेलों में स्थानांतरित किया गया. ये कदम जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की सतर्कता के तहत उठाया गया है. इन अपराधियों में गोरख महतो और ऋषि चौधरी उर्फ ऋषिकेश चौधरी को भागलपुर विशेष सेंट्रल जेल, मंटू कहार उर्फ मंटू समीर और रितिक सिंह को मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल, सरोज राय को बक्सर सेंट्रल जेल और अन्य कुख्यात बंदियों को मोतिहारी, पूर्णिया और गया की जेलों में भेजा गया. यह स्थानांतरण कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को किया गया.

जेल में रहकर भी आपराधिक गतिविधियों को दे रहे थे अंजाम
आरा पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि ये सभी अपराधी जेल में रहकर भी आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहे थे. उनके इशारों पर जिले में अपराध हो रहे थे, जो शांति व्यवस्था और लोकहित के लिए चुनौती बन रहे थे. इस समस्या का समाधान करने के लिए इनका स्थानांतरण अनिवार्य हो गया.

Advertisement

अन्य जिलों में शिफ्ट किए गए बंदियों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी
प्रशासन का मानना है कि इस कदम से जेल के अंदर और बाहर दोनों जगह अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकेगा. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि अन्य जिलों में स्थानांतरित किए गए अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. यह कार्रवाई न केवल बिहार के प्रशासनिक ढ़ांचे को सुदृढ़ बनाएगी, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव भी बढ़ाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, कौन हैं सोनू-मोनू?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments