Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeक्राइमAra Crime: दरिंदे चाचा की हैवानियत, बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या,...

Ara Crime: दरिंदे चाचा की हैवानियत, बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, हम पार्टी ने की फांसी की मांग

Ara Crime: आरा में बीते सोमवार को दुष्कर्म के बाद बच्ची की पीट-पीट कर हत्या के मामले को लेकर आम लोगों से लेकर राजनीतिक दलों का आक्रोश शांत नहीं हो रहा है. इस मामले में हम पार्टी ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सूर्या सिंह ने कहा कि जिस तरह से मासूम की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की गई है, इस मामले में स्पीडी ट्रायल कर आरोपी को भी फांसी की सजा मिलनी चाहिए. सूर्या सिंह ने बच्ची के परिजन को राज्य सरकार द्वारा मुआवजा देने के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को सुरक्षा देने की भी मांग की है.

पीड़िता का परिवार अकेला नहीं, पूरा देश खड़ा है
सूर्या सिंह ने आगे कहा कि पीड़िता के परिजनों को जल्द इंसाफ नहीं मिलेगा तो हम पार्टी की ओर से आंदोलन किया जाएगा. हम ऐलान करते हैं कि आरा की बेटी, मासूम बच्ची के बलात्कारी व हत्यारे को हम सजा दिलाकर रहेंगे. पीड़िता का परिवार अकेला नहीं है, उनके साथ पूरा देश खड़ा है. बता दें कि सोमवार देर रात शहर के नगर थाना क्षेत्र के धरहरा हनुमान टोला इलाके में दरिंदे चाचा ने अपने घर पर बुलाकर 9 वर्षीय मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को अपने घर में छुपा दिया.

घायल आरोपी का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं वारदात में शामिल आरोपी को सरेआम फांसी देने की मांग को लेकर लोगों ने धरहरा में सड़क जाम कर दिया. इस घटना में शामिल घायल आरोपी का पुलिस हिरासत में आरा के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement

ये है पूरा मामला
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि देर रात बच्ची अपने घर से आटा लेने पास के ही एक दुकान पर गई हुई थी. जिसके बाद आरोपी (लड़की का चाचा) उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची इस घटना के बारे में किसी से बताए नहीं और अपने कुकर्म को छुपाने के लिए आरोपी ने उस बच्ची की पीट-पीट कर हत्या कर दी व उसके शव को अपने ही घर में पलंग के नीचे छिपा दिया. जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. शक के आधार पर परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने आरोपी के घर की तलाशी ली तो पलंग के नीचे बच्ची मृत अवस्था में पड़ी मिली.

यह भी पढ़ें- ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ देश हित में, इससे खर्चों में होगी कटौती- गिरिराज सिंह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments